Salary वालों के लिए FY 2024-25 में ITR Filling करना और भी आसान – Step by Step हिंदी में जानिए!
FY 2024-25 में Salary वाले लोग ITR कैसे फाइल करें? आसान गाइड हिंदी में
हर साल की तरह, FY 2024-25 में भी सैलरी पाने
वाले व्यक्तियों को समय पर Income Tax
Return (ITR) फाइल करना जरूरी है। इससे न सिर्फ आपकी
टैक्स देनदारी साफ होती है, बल्कि
भविष्य में लोन, वीज़ा
आदि में भी मदद मिलती है।
कौन-सा ITR फॉर्म चुनें?
सैलरी पाने वाले ज्यादातर लोग ITR-1 (सहज) फॉर्म भरते हैं। आप ITR-1 तभी भर सकते हैं जब:
- आपकी आय केवल सैलरी,
एक हाउस प्रॉपर्टी और अन्य स्रोत
(जैसे ब्याज) से हो।
- कुल आय ₹50 लाख से कम हो।
यदि आपके पास कैपिटल गेन, दो या अधिक हाउस
प्रॉपर्टी, या
विदेश से आय है, तो
आपको ITR-2 भरना
होगा।
आवश्यक डॉक्युमेंट्स
सैलरी क्लास लोगों के लिए जरूरी
डॉक्युमेंट्स:
- Form 16
(नौकरी देने वाले से)
- PAN कार्ड
- Aadhaar कार्ड
- बैंक स्टेटमेंट
- Investment Proofs
(LIC, PPF, ELSS, आदि)
- Home Loan Certificate
(अगर हो)
- Rent Receipt
(HRA क्लेम के लिए)
- 26AS और
AIS स्टेटमेंट
(टैक्स डिडक्शन की जांच के लिए)
ऑनलाइन ITR कैसे फाइल करें? (Step-by-Step)
- https://www.incometax.gov.in
पर जाएं और लॉग इन करें।
- ‘e-File’ > ‘Income Tax Return’ > ‘File Income Tax
Return’ पर क्लिक करें।
- Assessment Year चुनें: 2025-26
- Mode of Filing: Online
- ITR Form Type चुनें: ITR-1
- Details भरें:
Personal Information, Salary
Details (Form 16 से), Deductions (80C, 80D, etc.)
- Summary चेक
करें और ‘Proceed’ करें।
- Verification के
लिए Aadhaar OTP या EVC का उपयोग करें।
- ITR-V acknowledgment डाउनलोड करें।
अंतिम तारीख क्या है?
- FY 2024-25 के
लिए ITR फाइल
करने की अंतिम तारीख 31
जुलाई 2025
है।
निष्कर्ष
सैलरी पाने वाले लोगों के लिए ITR फाइल करना अब पहले से
भी आसान हो गया है। अगर आपके पास सही डॉक्युमेंट्स हैं और आप ऊपर दिए गए स्टेप्स
को फॉलो करते हैं, तो
कुछ ही मिनटों में आपका रिटर्न फाइल हो सकता है।
अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे शेयर
करें और हमारा
ब्लॉग पढ़ते रहें — क्योंकि टैक्स अब टेंशन नहीं, समझदारी है! 📘✅

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें